Advertisement
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने के लिए गांव बंद आंदोलन हेतु जन जागरण का दूसरा चरण पूरा

पूर्व आईएएस महावीर सिंह पूर्व कुलपति प्रोफेसर बी.एल. वर्मा, पूर्व आईएएस जगरूप यादव, पूर्व आईएएस जस्साराम, पूर्व आईएएस अन्तर सिंह, पूर्व आईएएस रामस्वरूप जाखड़ आदि ने अपना समर्थन व्यक्त किया।
जन जागरण अभियान के अंतर्गत टोंक जिले में जागृति रथ गांव-गांव जाकर गांव बंद आंदोलन की जानकारी दे रहा है, जोधपुर जिले में अब तक एक लाख पंपलेट वितरण किए जा चुके हैं, अलवर, कोटपूतली-बहरोड एवं खैरथल-तिजारा में किसान प्रतिनिधियों के दल घूम रहे हैं, बिना किसी के पहुंचे भी दौसा जिले के गाँव जटवाड़ा, टहटडा, बड़वा, पडासोली, हंसमहल, बांसखोह, झर, मोहनपुरा, भटेहरी जयपुर जिले में मोजमाबाद उपखंड के गाँव श्योसिंहपूरा- बांसडा, फागी उपखंड की ग्राम पंचायत परवन के गाँव दुवालिया एवं मोरडी जैसे अनेक गांव 29 जनवरी को गांव बंद आंदोलन के लिए संकल्प ले चुके हैं।
इसके अतिरिक्त प्रदेश के अनेक गाँवो से गाँव बंद आंदोलन मे भागीदारी करने के लिए जानकारी दी जा रही है। कल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को ग्रामसभाओं में गांव बंद आंदोलन की चर्चा रहेगी तथा उनमें से अनेक गांवो में संकल्प भी लिया जाएगा। - खासखबर नेटवर्क
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


