Advertisement
मरीजों के लिए धरती पर भगवान का दूसरा रूप है डॉक्टर : सराफ

चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर खंडेला ने डॉक्टर्स-डे के अवसर पर सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टरी प्रोफेशन दया, करुणा और प्रेम के मुख्य स्तंभों पर आधारित होता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और मरीज के बीच का रिश्ता भक्त - भगवान के समान है। जीवन की भौतिक सुख-सुविधाओं की चाह में और अधिक धन कमाने के उद्देश्य से चिकित्सकों में भी धन-कमाने की इच्छाशक्ति को नकारा नहीं जा सकता है। उन्होंने चिकित्सकों को पढ़ाई के दौरान ही नैतिक रूप से भी विकसित करने की आवश्यकता जताई। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. एस.एस. अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान मेडिकल काउंसिल की ओर से डॉक्टर्स-डे का आयोजन पहली बार इतने बड़े स्तर पर किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि मेडिकल काउंसिल निरंतर डॉक्टर्स के हित में आवश्यक कार्य करती रहेगी। राजस्थान मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. जगदीश मोदी ने अतिथियों का स्वागत किया एवं काउंसिल के कार्यों के बारे में जानकारी दी। राजस्थान मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. वी.के. माथुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
एसएमएस अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह सहित अन्य सम्मानित
एसएमएस के प्रिंसिपल डॉ. यूएस अग्रवाल, कोटा मेडिकल कॉलेज के एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना एवं एसएमएस के डॉ. लोकेन्द्र शर्मा को एक्सीलेंस इन मेडिकल एजुकेशन मैनेजमेंट श्रेणी में सम्मानित किया गया है। एक्सीलेंस इन टर्सरी हॉस्पिटल मैनेजमेंट में कोटा एमबीएस के डॉ. प्रमोद तिवारी एवं एसएमएस के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह सम्मानित हुए हैं। एक्सीलेंस इन स्टेट हेल्थ मैनेजमेंट में राजसमंद जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. सी.एल. डूंगरवाल, हनुमानगढ़ के डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा एवं झालावाड़ के सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद साजिद, डॉ. पीसी रांका एवं डॉ. मंजूलता शर्मा को यह सम्मान मिला है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



