The second edition of We Walk to Promote Living Traditions,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीवित परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए वीव वॉक का दूसरा संस्करण, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: रविवार, 11 सितम्बर 2022 08:49 AM (IST)
जीवित परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए वीव वॉक का दूसरा संस्करण, देखें तस्वीरें
जयपुर । “वीव वॉक” का दूसरा संस्करण जयपुर में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में शाही वैभव में हुआ। पर्यटन विभाग द्वारा समर्थित इस कार्यक्रम का आयोजन रघुकुल ट्रस्ट द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत गेस्ट ऑफ ऑनर, प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन विभाग, गायत्री राठौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित करके की । यह शो “जीवित परंपराओं को बढ़ावा देने“ के लिए समर्पित था और प्रदशित कला, शिल्प के व्यावसायीकरण से परे और राजस्थान के बुनाई कलाकारों के शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों को प्रोत्साहन प्रदान करता है और ऐसा करने से “समावेशी पर्यटन“ को बढ़ावा देता है। राजस्थान की स्वर कोकिला मधु भट्ट ने शो में लोक गीत ’रंगीलो राजस्थान’ की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए दी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव, गायत्री राठौड़ ने सांस्कृतिक विरासत को संभालने और एक मंच के निर्माण का सार प्रस्तुत किया और साथ ही आश्वासन दिया कि हम समर्थन के साथ पहले “वीव वॉक” को राष्ट्रीय और फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाएगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement