Advertisement
सिद्धू प्रकरण की पटकथा पहले से ही लिखी थी, पंजाब सीएम को दे देना चाहिए इस्तीफा - पंजाब भाजपा प्रभारी

पार्टी के एक अन्य दिग्गज नेता ने आईएएनएस को बताया कि सिद्धू प्रकरण भाजपा के लिए फायदेमंद ही साबित होगा क्योंकि जब तक सिद्धू प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे तब तक पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सिद्धू और कांग्रेस आलाकमान पर निशाना साधते रहेंगे।
अमरिंदर सिंह के इस राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले को धार देते हुए भाजपा भी आक्रामक राष्ट्रवाद और सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरती रहेगी। भाजपा यह मानकर चल रही है कि इस मुद्दे के सहारे उसे कांग्रेस के वोट बैंक में सेंघ लगाने में तो कामयाबी मिलेगी ही साथ ही पहली बार राज्य में अकेले चुनाव लड़ रही पार्टी को मतदाताओं के साथ अपने आप को कनेक्ट करने में भी काफी मदद मिलेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


