The quarter and 3 crore recovered in Delhi hotel, 5 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली के होटल से सवा तीन करोड़ रुपये बरामद, 5 गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 12:28 PM (IST)
दिल्ली के होटल से सवा तीन करोड़ रुपये बरामद, 5 गिरफ्तार
दिल्ली। करोलबाग में इनकम टैक्स और पुलिस की टीम ने 3 करोड़ से ज्यादा रुपये बरामद किए है। बरामद किए गए सभी नोट पुराने हैं। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है फिलहाल प्रारंभिक जांच में पैसे मुंबई के किसी हवाला कारोबारी के बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद ब्लैक मनी को लेकर पुलिस और बाकी सभी एजेंसियां तेजी से कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस को मिली खुफिया सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच, इनकम टैक्स और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से करोल बाग के एक होटल में छापा मारा। जहां से तलाशी के दौरान पांच लोगों के पास लगभग सवा तीन करोड़ की ब्लैकमनी बरामद हुई। तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement