The project is about 20 MW at the canals of the state, 4 projects- Gurpreet Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश की नहरों के ऊपर 20 मेगावाट के लगे हैं 4 प्रोजेक्ट-गुरप्रीत सिंह

khaskhabar.com: बुधवार, 06 जून 2018 9:49 PM (IST)
प्रदेश की नहरों के ऊपर 20 मेगावाट के लगे हैं 4 प्रोजेक्ट-गुरप्रीत सिंह
चंडीगढ़। प्रदेश जहां विद्युत परियोजनाओं में अपना लोहा मनवा रहा हैं वहीं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज के समय में सौर ऊर्जा समय की जरुरत बन गया है। प्रदेश इसको लेकर गंभीर भी है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम कर रही पंजाब एनर्जी डेवलेपमेंट अथारिटी(पेडा) ने प्रदेश में सौर ऊर्जा से बिजली बनाने के क्षेत्र में बहुत काम किया है। यह जानकारी बिजली एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने दी। कांगड़ ने बताया कि प्रदेश के पास कैनाल टाप सोलर पावर परियोजना की स्थापना के लिए 1500 मेगावाट से अधिक का सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अन्य परियोजनाओं के अलावा प्रदेश में नहरों के ऊपर सौर परियोजनाएं चलाई जा रही है। इसके लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता नहीं है। नहर के ऊपर सोलर पैनल लगाकर शुरु किया जाने वाले यह एक अद्वितीय प्रोजेक्ट है। प्रदेश में इस वर्ष दो परियोजनाएं सफलता पूवर्क शुरु की गई हैं। जिनमें एक पटियाला व एक संगरुर जिले में चल रही है। पटियाला में यह प्रोजेक्ट 10 मई 2018 को जबकि संगरुर में यह 29 मार्च को शुरु हो गया था। दोनों प्रोजेक्ट कुल 15 मैगावाट के हैं।
इसके अलावा ढाई-ढाई मेगावाट के दो अन्य प्रोजेक्ट भी पंजाब की नहरों के ऊपर चल रहे हैं। कुल मिलाकर प्रदेश की नहरों पर लगने वाले चार प्रोजेक्ट 20 मेगावाट के है। कांगड़ ने कहा कि पंजाब में नई एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में पर्याप्त क्षमता है जिसमें सौर क्षमता शामिल है। जिसमें नहरों के शीर्ष का उपयोग किया जा रहा है। राज्य के भौगोलिक स्थिति को देखते हुए राज्य में नहर शीर्ष सौर परियोजनाओं सहित एनआरएसई के विभिन्न क्षेत्रों में निजी / सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से निवेश को बढ़ावा मिला है।उन्होंने बताया कि नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई), भारत सरकार ने देश में 100 मेगावाट क्षमता की मंजूरी दी है। इन 100 मैगावाट में से 20 मेगावाट पंजाब को ही मिले है जो कि नहर ऊपर सौर प्रोजेक्ट लगाने के लिए सबसे बड़ा हिस्सा है।
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लगने से स्थानीय क्षेत्र में जहां रोजगार को बढ़ावा मिला है वहीं प्रदेश की सौ एकड़ के लगभग जमीन भी बची है। पंजाब में जहां जमीन की कीमत लगातार बढ़ी है उस हिसाब से यह प्रोजेक्ट सौर ऊर्जा के क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुआ है क्योंकि इसे नहरों के ऊपर लगाया गया है।
वित्तिय पहलू से ही भी यह परियोजना लाभदायक है क्योंकि इस प्रोजेक्ट को चलाने के लिए अतिरिक्त राशि की जरुरत नहीं है। जो लागत है वह इसको शुरु करने की है बाकि बिजली यह पैनल सूर्य की रोशनी से ही बनाता है। इस परियोजना की अवधि 25 वर्ष तक है।इन परियोजनाओं से पैदा हुई बिजली पावर काम के नजदीकी सब स्टेशन पर सप्लाई की जा रही है जिससे उन स्थानों पर बिजली की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ रहा है। कांगड़ ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में और कई बड़े काम शुरु करने जा रहा है।पेडा के सीईओ एन.पी.एस रंधावा ने बताया कि इस परियोजना को पंजाब एनर्जी डेवलेपमेंट एंजेसी द्वारा एन.आर.एस.ई पालिसी-2012 के अंतर्गत बिल्ड, आपरेट, बीओओ के आधार पर निजी डेवलपर्स के माध्यम से सिंचाई नहरों पर एम.एन.आर.ई, भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत लागू किया गया है। कैनल टाप एसपीवी प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता तीन करोड़ रुपये प्रति मैगावाट है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement