khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 6:01 PM (IST)
टोंक। जिला परिषद द्वारा विकास अधिकारी ने पंचायत समिति देवली की सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत घाड़ के वार्ड संख्या 9 (सामान्य) के वार्ड पंच का पद त्याग पत्र देने के कारण रिक्त घोषित किया है। जिला परिषद टोंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत घाड़ के वार्ड संख्या 9 (सामान्य) के वार्ड पंच विमल कुमार देवतवाल के पद से त्याग पत्र देने से यह पद रिक्त घोषित किया है।