The police caught the thief gang-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस ने पकड़ी चोर गैंग

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 7:29 PM (IST)
पुलिस ने पकड़ी चोर गैंग
जोधपुर। जिले के फलौदी क्षेत्र में हाल ही हुई चोरी की वारदातों ने पुलिस महकमे की नींद हराम कर दी। वारदातों के बाद पुलिस ने स्पेशल प्लान बनाकर चोरों की तलाश शुरू की तो भींवजी के गांव में पीपाड़ के रहने वाले श्यामलाल का सुराग लगा। पुलिस ने उस पर नजर रखी तो पता चला कि कई संदिग्ध लोग उससे मिलने आते हैं। इस पर पुलिस ने श्यामलाल को पकड़ा तो पूरी गैंग ही सामने आ गई। पुलिस ने इस मामले में पांच बदमाशओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस सफलता के बाद क्षेत्र में चोरियों की वारदातों में कमी होने की उम्मीद की जा रही है। पहले चोरी करता फिर किसान बन जाता चोर
श्यामलाल अपने काम को अंजाम देने के बाद किसान बनकर रहता था। पूछताछ में पता चला कि श्यामलाल शातिर किस्म का बदमाश है और पुलिस से बचने के लिए खेती करने का बहाना करता था।
ग्रामीण पुलिस की इस टीम को मिलेगा इनाम
तीन जिलों में वारदात को अंजाम देने वाली श्यामलाल की गैंग को पकडऩे वाले फलौदी थाने के उपनिरीक्षक सुरेंद्र दुगस्तवा, हेड कांस्टेबल दमाराम, सिपाही खुमाना राम, गिर्राज मीणा, पाबूदान, चौखाराम, भजनलाल, सदाराम और स्पेशल टीम के प्रभारी अमानाराम, हेड कांस्टेबल देवाराम विश्नोई, दिनेश, दुर्गाराम, राजूराम और चिमनाराम को जिला पुलिस अधीक्षक सम्मानित करेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement