Advertisement
विपक्ष की अराजकता वाली मानसिकता सबके सामने आ चुकी है : मृत्युंजय तिवारी

दीपावली पर कांग्रेस नेता अलका लांबा के प्रदूषण वाले बयान पर मृत्युंजय तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि दिल्ली में लंबे समय तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारें सत्ता में रही हैं। दीपावली के बाद दिल्ली में होने वाला प्रदूषण चिंता का विषय है। सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है लेकिन आम लोगों को भी जागरूक होने और इस समस्या को सुलझाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। तभी हवा में घुले जहर से निपटा जा सकता है। दिल्ली सरकार ठोस कदम उठा रही है। यमुना की सफाई अलका लांबा को नहीं दिख रही है। प्रदूषण को कम करने के लिए सभी लोगों को जागरूक होना होगा।
अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी के सवाल पर भाजपा नेता ने उनके कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि ममता दीदी को भतीजे होने के नाते अभिषेक बनर्जी से प्रेम हो सकता है लेकिन उनके काले कारनामे बंगाल की जनता ने देखे हैं। हम लोग हिंसा के विरोधी हैं, हमारी लड़ाई विचारों की है, अब शासन-प्रशासन पर सवाल उठाना उचित नहीं है। ममता काल में क्या होता था, जनता ने सब देखा है इसीलिए सत्ता से बाहर कर दिया है। जहां तक अभिषेक बनर्जी पर मामले की बात है तो घटना की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई भी होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


