The opposition is pursuing personal interests, not national interests: Dinesh Pratap Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्र हित के लिए नहीं, निजी स्वार्थ के लिए राजनीति कर रहा विपक्ष: दिनेश प्रताप सिंह

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 नवम्बर 2025 2:02 PM (IST)
राष्ट्र हित के लिए नहीं, निजी स्वार्थ के लिए राजनीति कर रहा विपक्ष: दिनेश प्रताप सिंह
रायबरेली । बिहार विधानसभा के नतीजे शुक्रवार सुबह से मिलना शुरू हो जाएंगे। चुनाव मैदान में मौजूद सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को चुनाव नतीजे घोषित होने का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने एनडीए की जीत का दावा किया। साथ ही विपक्ष पर निजी स्वार्थ के लिए राजनीति करने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान चुनाव में गड़बड़ी के विपक्ष के आरोप को नकारा। उन्होंने कहा, "विपक्ष के पास न ही सेवा का और न ही सम्मान का महत्व है। बिहार में सेवा और सम्मान के नाम पर भारतीय जनता पार्टी को भर-भरकर वोट मिला है। विपक्ष के पास कुछ नहीं है। आरोप लगाने के सिवाय उन्हें कोई दिशा दिखाई नहीं देती।" मंत्री दिनेश कुमार सिंह ने कहा, "विपक्ष जहां पर जीत जाता है, वहां पर उन्हें ईवीएम में कोई दोष नहीं दिखता, लेकिन चुनाव हारने पर ईवीएम को दोषी ठहरा देते हैं। रायबरेली का ही उदाहरण देख लीजिए, यहां पर जीत गए तो ईवीएम को दोष नहीं दिया। दोषारोपण करना विपक्ष का काम हो गया है।"
दिनेश कुमार सिंह ने तंज कसते हुए कहा, "मैं नहीं समझता कि विपक्ष कोई सकारात्मक सोच के साथ भारत की सेवा करने के उद्देश्य से राजनीति कर रहा है। उनके पास एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जो वे चला रहे हैं। विपक्ष ने अपने हित के लिए पार्टियों का गठन किया और अपने हित के लिए इसका संचालन कर रहे हैं, न कि राष्ट्र हित के लिए।"
उन्होंने कहा, "भारत का नागरिक यह महसूस कर रहा है कि जिनके हाथों में देश, उसका विकास और विरासत सुरक्षित है, उनको समर्थन दिया जाए।
बिहार में इसी आधार पर भाजपा को वोट मिला है।"
बिहार के कुल 243 सीटों के लिए 6 नवंबर (121 सीट) और 11 नवंबर (122 सीट) को वोटिंग संपन्न हो गई। सभी सीटों के नतीजे 14 नवंबर को सामने आएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement