The open invitation given to changing weather conditions, know the doctors opinion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बदलते मौसम ने बीमारियों को दिया खुला न्योता,जानिए डॉक्टर की राय

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 2:06 PM (IST)
बदलते मौसम ने बीमारियों को दिया खुला न्योता,जानिए डॉक्टर की राय
गुरुग्राम। अचानक मौसम बदलने से बढ़ी भीषण सर्दी के कारण बीमारियों ने नवजात शिशुओं को अपनी चपेट में ले लिया है। निमोनिया और विंटर डायरिया के कहर के कारण अस्पतालों में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर बच्चों की देखभाल में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही बुजुर्गों को भी दिल का दौरा पडऩे के मामले बढ़ रहे हैं। भीषण सर्दी के कारण बच्चों में जुकाम, बुखार, निमोनिया, विंटर डायरिया घर कर रही हैं। जिला नागरिग अस्तपाल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश पाठक ने बताया कि सबसे ज्यादा निमोनिया व डायरिया से पीडि़त बच्चे आ रहे हैं। ओपीडी में हर रोज 200-550 बीमार बच्चे आ रहे हैं। इनमें से कई को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अभिभावकों को बच्चों की देखभाल ठीक प्रकार से करनी चाहिए। दिनचर्या में बदलाव करके ही बच्चों को इससे बचाया जा सकता है। इसके साथ ही बीमार बच्चों में करीब 80 फीसदी निमोनिया व विंटर डायरिया के शिकार है। उन्होंने बताया कि कई बच्चों की हालत ठीक नहीं होने पर अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। क्या सावधानी बरतें-सर्दी-गर्मी के असंतुलन से बचाएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। सर्दी में बिना कपड़े बाहर ना निकलने दें। बच्चों का नियमित टीकाकरण कराया जाए। बच्चों को पौष्टिक खाद्य पदार्थ दें। ठंडी चीजें बच्चों को खिलाने से परहेज करें। तरल पदार्थों का सेवन कराते रहें। दिक्कत होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। बच्चों को गर्म कपड़े पहना कर रखें।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement