The one with whom God is, can never become an orphan: Uttam Swami Maharaj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परमात्मा जिसके साथ, वो कभी अनाथ न हो सकता : उत्तम स्वामी महाराज

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 अप्रैल 2025 8:49 PM (IST)
परमात्मा जिसके साथ, वो कभी अनाथ न हो सकता : उत्तम स्वामी महाराज
जयपुर। महामंडलेश्वर ईश्वरानंद ब्रह्मचारी उत्तम स्वामी महाराज गुरुवार को वैशाली स्थित सुरमन संस्थान पहुंचे और यहां पर निराश्रित बच्चों के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी लेते हुए संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की । इस मौके पर अपने संबोधन में उत्तम स्वामी महाराज ने कहा कि जिस व्यक्ति के साथ परमात्मा है वह कभी अनाथ नहीं हो सकता। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने और उसके लिए प्रयास करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। सुरमन संस्थान की निदेशक और राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी और सुरेंद्र चतुर्वेदी ने उत्तम स्वामी महाराज का शाल।ओढ़ाकर और मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तथा संस्थान द्वारा 120 निराश्रित बच्चों के लिए किये जा रहे सेवा कार्यों और 800 से अधिक बच्चों के पुनर्वास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख श्रीवर्धन सहित बड़ी संख्या में निराश्रित विद्यार्थी मौजूद थे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement