Advertisement
अमित शाह के नाम से ही बढ़ने लगती है विपक्ष की धड़कनें : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाकर देश को मजबूत करने में आज चाणक्य का रोल निभा रहे हैं। जब कोई भी कार्य कठिन लगे तो अमित शाह जी उसे बड़ी आसानी से सॉल्व करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कुशल संगठन वाली कार्यशैली का परिपूर्ण उदाहरण हमें अमित शाह के मार्गदर्शन में मिलता है। श्री बड़ौली ने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों और हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार नायब सरकार बननी तय है।
ओबीसी मोर्चा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद चौधरी धर्मबीर, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल, कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल, मंत्री कंवर पाल गुर्जर, मंत्री रणजीत चौटाला, मंत्री अभय यादव, मंत्री महिपाल ढांडा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज, वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री किरण चौधरी आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
महेन्द्रगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


