The more grand the Jan Vikas-Jan Vishwas rally is, the more the workers will gain fame: Dr. Satish Poonia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 17, 2025 9:01 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जन विकास-जन विश्वास रैली जितनी भव्य होगी उतना ही कार्यकर्ताओं का यश बढ़ेगा : डा. सतीश पूनिया

khaskhabar.com: शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 6:45 PM (IST)
जन विकास-जन विश्वास रैली जितनी भव्य होगी उतना ही कार्यकर्ताओं का यश बढ़ेगा : डा. सतीश पूनिया
पंचकूला। भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि सरकार के निर्णयों को हमें घर-घर तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने लाड़ो लक्ष्मी योजना लागू की है इसका कार्यकर्ता अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। डा. पूनिया ने कहा कि हरियाणा की जीत से पार्टी को पूरे देश में ताकत मिली यह सिर्फ हरियाणा की जीत से ही संभव हो पाया। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि 11 साल भाजपा की सरकार चलना यह केवल राजनीतिक खानापूर्ति और रस मलाई नहीं बल्कि एक-एक नेता और कार्यकर्ताओ के लिए आनंद के साथ-साथ चुनौती का मौका है। उन्होंने कहा कि सोनीपत में पीएम मोदी की ‘‘जन विकास-जन विश्वास’’ रैली जितनी भव्य होगी उतना ही कार्यकर्ताओं का यश बढ़ेगा। डा. पूनिया ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बनाने में एक साल लगा दिया, वहीं भाजपा अपना एक साल का जश्न मना रही है।
डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा को बार-बार सत्ता में लाना है तो सरकार की उपलब्धियों और खूबियों को घर-घर तक जाकर बताना होगा। संगठन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा के समन्वय से संगठन धरातल पर विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वोट लेने और चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनहित के काम करती है और यही बात जनता को बतानी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement