The mayor visited regarding the situation arising out of heavy rains-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महापौर ने तेज बारिश से उपजे हालातों को लेकर किया दौरा

khaskhabar.com: शनिवार, 29 जुलाई 2023 7:28 PM (IST)
महापौर ने तेज बारिश से उपजे हालातों को लेकर किया दौरा
- महापौर ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष में व्यवस्थाओं मे खामियों को लेकर उपायुक्त फायर छगन यादव, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी देवेंद्र मीणा, सहायक अग्नि शमन अधिकारी, फायरमैन को नोटिस के दिये निर्देश - आमेर सहायक अग्नि शमन अधिकारी मिले बिना वर्दी के ड्यूटी पर, कार्य में कोताही भी, नोटिस मिलेगा जयपुर । हैरिटेज निगम महापौर मुनैश गुर्जर ने शनिवार को शहर में तेज बारिश से उपजे हालात जानने व निगम के नियंत्रण कक्ष व सरकारी अमला हालात पर नियंत्रण हेतु मुस्तैद है या नहीं का तकाजा लेने निकली व एम आई रोड , बनीपार्क, हवामहल, व जलमहल का दौरा किया।
गुर्जर सबसे पहले बनीपार्क फायर स्टेशन बाढ नियत्रंण कक्ष पहुंची। यहां अनेक खामियां देख महापौर काफी नाराज हुई व उपायुक्त छगन यादव, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी देवेंद्र मीणा व एक फायरमैन को नोटिस देने के निर्देश मुख्यालय भेजे।
गुर्जर तेज बारिश के बाद भी इन ईलाकों मे लगभग अढाई धन्टे तक दौरे पर रही व जहां भी खामियां दिखी उनमें सुधार हेतु कन्ट्रोल रुम के माध्यम से व स्वयं फोन करके निर्देश देती रही।
थोड़ी देर जलमहल रुक कर वे आमेर फायर स्टेशन पहुंची व सहायक अग्नि शमन अधिकारी मोहम्मद ईसाक को बिना वर्दी देख नाराज हुई व कार्यों का लेखा जोखा मां गा तो संतोषप्रद जवाब न मिलने पर नोटिस के निर्देश दिए। आमेर मे पार्षद अंजली ब्रह्म भट्ट भी उनके साथ रही।
हैरिटेज महापौर ने बताया कि जहाँ कहीं जल भराव की सि्थतियां हैं वहां पर्याप्त संसाधन मड पम्प, जेसीबी ट्रेक्टर ट्रालियां व जेईएन, एईएन, एक्सईएन हैं तैनात हैं।
महापौर मुनैश गुर्जर ने अपील की है कि जहाँ जल भराव या बहाव की सि्थत है वहां लोग बाहर न निकले।
महापौर ने नागरिकों से की अपील बारिश से पानी भराव या किसी प्रकार के संकट की सि्थति मे निगम के बनीपार्क सि्थत बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 0141-2203518, मोबाइल न पर सम्पर्क करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement