The Koli community traditional Shiva fair will be held in Tonk on Ashwin Krishna Dwitiya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोंक में अश्विन कृष्ण द्वितीया को आयोजित होगा कोली समाज का पारंपरिक शिव मेला : देश भर से पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु

khaskhabar.com: शनिवार, 26 सितम्बर 2026 9:23 PM (IST)
टोंक में अश्विन कृष्ण द्वितीया को आयोजित होगा कोली समाज का पारंपरिक शिव मेला : देश भर से पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु
नौगजे शाह पीर और गंगेश्वर महादेव मंदिर पर लगेगा सामाजिक सद्भाव का संगम; नए रिश्ते तय करने और पारिवारिक भोज की रहेगी अनोखी परंपरा टोंक। टोंक में गंगा-जमुनी संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक माना जाने वाला कोली समाज का वार्षिक पारंपरिक शिव मेला इस वर्ष भी अश्विन कृष्ण पक्ष द्वितीया (सोमवार) को पुराना बनास पुल स्थित नौगजे शाह पीर परिसर पर अत्यंत उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक मेले में टोंक जिले सहित देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे। कोली समाज के जिलाध्यक्ष अशोक महावर ने मेले की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वार्षिक आयोजन में टोंक जिले के सभी उपखंडों व तहसीलों के अलावा जयपुर, अजमेर, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली, भरतपुर, भीलवाड़ा और बारां जिलों से भारी संख्या में समाज बंधु पहुंचते हैं।
इसके साथ ही दिल्ली, अहमदाबाद, नागदा, इंदौर, रतलाम और दाहोद (गुजरात व मध्य प्रदेश) जैसे दूर-दराज के शहरों से भी लोग सपरिवार इस मेले में शामिल होने टोंक पहुंचते हैं।
परंपरा और सद्भाव का अनोखा संगम
द्वितीया श्राद्ध के अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले में समाज की अनूठी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं देखने को मिलती हैं:
पारंपरिक पकवान और पोशाक: मेले के दिन समाज के लोग नए वस्त्र और आभूषण धारण करते हैं। मेला स्थल पर परिवार और रिश्तेदार मिलकर पारंपरिक 'दाल-बाटी-चूरमा' तैयार करते हैं।
विवाह योग्य युवक-युवतियों के तय होंगे रिश्ते
इस मेले का एक मुख्य सामाजिक आकर्षण वैवाहिक संबंधों की शुरुआत है। मेला स्थल पर विवाह योग्य नवयुवक एवं नवयुवतियों के लिए पारंपरिक 'झोल भरवाई' की रस्म निभाई जाती है, जिसके माध्यम से समाज के वरिष्ठ जन आपसी सहमति से नए रिश्ते-नाते तय करते हैं।
आयोजकों द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement