Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में जो ज्ञान देते हैं, वह आश्चर्यजनक है : मनजिंदर सिंह सिरसा

वहीं, मन की बात के नियमित श्रोता एक सुरक्षा गार्ड ने भी पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम को रोचक और जानकारी परक बताया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी का कार्यक्रम तब से सुन रहा हूं जब से यह शुरू हुआ है। इसमें दी जानकारी अभूतपूर्व होती है।
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने तकनीक, स्टार्ट अप्स और वन्य जीवों के प्रति मानव जिम्मेदारी की बात की। उन्होंने कहा, "आज एक बार फिर हम देश की उपलब्धियों, देश के लोगों के सामूहिक प्रयासों की बात करेंगे। 21वीं सदी के भारत में ऐसी कई चीजें हो रही हैं जो विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही हैं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की कि लाल किले की प्राचीर से दिए भाषण के जवाब में उन्हें कई युवाओं ने खत लिखे। उन्होंने कहा, मैंने लाल किले से बिना पॉलीटिकल बैकग्राउंड वाले एक लाख युवाओं को पॉलिटिकल सिस्टम से जोड़ने का आवाहन किया है। मेरी इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है।
पीएम आगे बोले, इससे पता चलता है की कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं। इन युवाओं को सही अवसर और सही मार्गदर्शन की तलाश है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस विषय पर देशभर के युवाओं के पत्र मिले हैं। सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। लोगों ने कई तरह के सुझाव भी भेजे हैं कई कुछ युवाओं ने पत्र में लिखा है कि उनके लिए वाकई यह अकल्पनीय है। कोई राजनीतिक विरासत नहीं होने की वजह से वह चाह कर भी राजनीति में नहीं आ पाए थे। कुछ युवाओं ने लिखा कि उनके पास जमीनी स्तर पर काम करने का अच्छा अनुभव है, इसलिए वे लोगों की समस्याओं को सुलझाने में मददगार बन सकते हैं। कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि परिवारवाद नई प्रतिभाओं का दमन कर देता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


