Advertisement
कर्नाटक के 84 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा 2.0'

उन्होंने बताया कि यात्रा के दूसरे चरण में कर्नाटक के बाकी 29 जिलों को शामिल किया जाएगा। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल 11 जिलों को इस चरण में शामिल नहीं किया जाएगा।
यात्रा की शुरुआत 30 सितंबर को शिवमोग्गा जिले के शिकारीपुरा तालुक से होगी। पदयात्रा में मंत्री मधु बंगारप्पा, रुद्रप्पा लामानी और जमीर अहमद खान के साथ बीएल शंकर और पार्टी के अन्य वरिष्ठ तथा जिला स्तर के कांग्रेस नेता हिस्सा लेंगे।
हरिप्रसाद ने बताया कि 4-5 अक्टूबर से सभी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी ने 84 विधानसभा क्षेत्रों में 84 दिनों तक पदयात्रा करने का फैसला किया है।
शिकारीपुरा को यात्रा की शुरुआत के लिए चुनने के सवाल पर हरिप्रसाद ने कहा कि पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की कथित कमियों को उजागर करना चाहती है। इसके साथ ही चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को कथित तौर पर हो रहे नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र से हम भाजपा की कमियों को उजागर करेंगे और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को हो रहे नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।"
हरिप्रसाद ने बताया कि यात्रा के दौरान दोपहर 1 बजे से जनसभाएं भी आयोजित की जाएंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधान परिषद सदस्य नारायणस्वामी और केपीसीसी के मीडिया एवं संचार विभाग के प्रमुख रमेश बाबू भी मौजूद रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


