The Governor participated in the quality education program at Swami Brahmanand Maharaj Vidyalaya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यपाल ने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कार्यक्रम में भाग लिया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 जनवरी 2025 5:56 PM (IST)
राज्यपाल ने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कार्यक्रम में भाग लिया
जयपुर,। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने संभाजी नगर स्थित स्वामी ब्रह्मानंद महाराज विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को खूब पढ़ने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। बाद में वह ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज संस्थान पीठ भी गए और संतों से आशीर्वाद लिया। संभाजी नगर में उन्होंने स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लिया। अभ्यास केंद्रों का लोकार्पण—
राज्यपाल बागडे ने सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत कार्यालय सावंगी में सावित्रीबाई फुले अभ्यास केंद्रों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने सावित्री बाई फुले को याद करते हुए उन्हें नमन किया। बाद में उन्होंने नारी शिक्षा के लिए किए उनके क्रांतिकारी कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते इन अभ्यास केंद्रों के जरिए शिक्षा के प्रभावी प्रसार पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement