Advertisement
झारखंड में शराब कम बिकने पर सरकार अब लाएगी नई पॉलिसी

पिछले ही साल सरकार ने जब एक्साइज की नई पॉलिसी लागू की थी, तब छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड को बतौर कंसल्टेंट नियुक्त करते हुए एक करोड़ रुपए की फीस तय की थी।
दरअसल यह पॉलिसी छत्तीसगढ़ में लागू पॉलिसी के समान है। इसके तहत शराब की खुदरा बिक्री अपने हाथ में लेते हुए सरकार ने प्लेसमेंट एजेंसियों को दुकानें चलाने का जिम्मा सौंपा था। एजेंसियां तय लक्ष्य के अनुरूप शराब नहीं बेच पायीं तो सरकार ने उनपर 44 करोड़ का जुर्माना भी लगाया।
बहरहाल, सरकार के आदेश के बाद एक्साइज पॉलिसी के रिव्यू की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य के मुख्य सचिव और सदस्य राजस्व पार्षद को इस संबंध में निर्देश दिया गया है।
उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार अब शराब का थोक कारोबार अपने हाथ में ले सकती है।
इधर झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर शराब की बिक्री संघ को देने की मांग की है।
संघ का कहना है कि अगर उसे शराब बिक्री का जिम्मा सौंपा गया तो वो सरकार को सालाना 3500 करोड़ रुपए का राजस्व देगा।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


