Advertisement
डी-प्लान की राशि भी खर्च नहीं कर पाई सरकार, 90 प्रितशत राशि लैप्स की कगार पर : हुड्डा

महेंद्रगढ़, रोहतक और झज्जर जैसे जिलों में तो सरकार द्वारा एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया। सिरसा में कुल खर्च राशि का सिर्फ 0.66 फीसदी और हिसार में मात्र 1.57 फ़ीसदी ही खर्च हुआ। कुल मिलाकर सरकार ने 400 करोड़ रुपए में से मात्र 36 करोड़ रुपए ही खर्च किए हैं और 90 फ़ीसदी राशि लैप्स होने की कगार पर है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि तमाम सरकारी रिपोर्ट और जनता की शिकायतें बताती हैं कि प्रदेश के सैंकड़ों सरकारी स्कूलों में चारदिवारी, शौचालय और पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। स्कूलों, अस्पतालों, सामुदायिक केंद्रों के भवन जर्जर हालत में हैं। खेल के मैदान और सार्वजनिक पार्क गंदगी और बदहाली के शिकार हैं। अलग-अलग शहरों में कई कालोनियां वाटर सप्लाई से वंचित हैं। सीवरेज व्यवस्था इस कद्र चरमराई हुई है, जिसके चलते छोटी-सी बारिश में भी शहरों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। अगर बीजेपी चाहती तो डी-प्लान की राशि से इन तमाम समस्याओं को दूर करने का कार्य किया जा सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
चंडीगढ़
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
