The gift of happiness in Barmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाड़मेर में खुशियों की सौगात बनी ‘नेकी की दीवार’

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 12:17 PM (IST)
बाड़मेर में खुशियों की सौगात बनी ‘नेकी की दीवार’
बाड़मेर। देशभर में पेट्रोलियम सिटी कहलाने वाले बाड़मेर ने बेसहारों, निर्धनों व बेघरों को खुशियां देने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। विदेशों की तर्ज पर यहां भी ‘नेकी की दीवार’ बनाई गई है। शहर में एक साथ दो जगहों पर नेकी की दीवार नजर आई। खुशियों की सौगात बन रही नेकी की दीवार को अंजाम दिया है इंडिया अगेंस्ट वॉयलेंस, बाड़मेर एवं मिशन चिल्ड्रन वेलफेयर ने। इंडिया अगेंस्ट वॉयलेंस के मुकेश अमन और अशरफ अली के अनुसार यह तो सिर्फ शुरुआत है। आगे लोगों के सम्मिलित प्रयासों से इसका और अच्छा स्वरूप देखने को मिलेगा। अशरफ अली के थार अस्पलात के पास ऐपीजे अब्दुल कलाम आजाद छात्रावास और महावीर सर्किल पर स्थानीय लोगों की मदद और ख्यातनाम चित्रकार के.जी. कदम की पेंटिंग से इस ‘नेकी की दीवार’ की शुरुआत की है। इस दीवार पर नागरिक कपड़े और बर्तन टांग देंगे। जरूरतमंद लोग इन्हें यहां से ले जाकर उनका उपयोग कर सकेंगे। जिससे गरीबों को बिना पैसे कपड़े व बर्तन उपलब्ध हो जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि इंडिया अगेंस्ट वॉयलेंस एवं मिशन चिल्ड्रन वेलफेयर की ओर से जरूरतमंद लोगों को दीपावली के पावन पर्व पर कपड़ों एवं वस्त्रों का तोहफा देने के बनाई गईं नेकी की दीवार का सोमवार को उद्घाटन किया गया। यह भी पढ़े :सपा कार्यालय के अंदर रोए अखिलेश तो बाहर समर्थक भी... See photos यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement