The fire burning inside the room in Jaipur, the couple died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में कमरे के अंदर अंगीठी जलाई, दंपति की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 13 जनवरी 2020 12:12 PM (IST)
जयपुर में कमरे के अंदर अंगीठी जलाई,  दंपति की मौत
जयपुर। राजधानी के भट्टा बस्ती इलाके में रविवार रात कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दंपत्ति की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिए। एएसआई बाबूलाल ने बताया कि हादसे में बिहार निवासी सलाउद्दीन (32) और उसकी पत्नी निकिता प्रवीण (30) की मौत हो गई। दंपति पिछले 2 सालों से हाउसिंग बोर्ड भट्टा बस्ती में किराए से रह रहे थे और यहां चूड़ी बनाने का काम करते थे। घटनाक्रम के मुताबिक रात करीब 9:00 बजे दंपत्ति कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए। बंद कमरे में अंगीठी से निकले धुंए से बनी कार्बन डाइऑक्साइड गैस से दंपति की दम घुटने से मौत हो गई। रात करीब 10:30 बजे किसी काम से पड़ोसी उन्हें बुलाने गया। अंदर से कोई जवाब नहीं देने पर धक्का देकर गेट को खोला तो कमरे में पति सलाउद्दीन और पत्नी निकिता प्रवीण मृत अवस्था में मिले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद दोनों शवों को एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement