The entire Rajput community expressed gratitude for making Diya Kumari the Deputy CM.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सकल राजपूत समाज ने दीया कुमारी को डिप्टी सीएम बनाने पर जताया आभार

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 दिसम्बर 2023 8:09 PM (IST)
सकल राजपूत समाज ने दीया कुमारी को डिप्टी सीएम बनाने पर जताया आभार
उदयपुर । सकल राजपूत समाज ने जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्या तथा राजपूत समाज की विधायक दीया कुमारी को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर आभार जताया है। समाज ने इस पर हर्ष जताते हुए मंत्रिमंडल में भी राजपूत समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। सकल राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर सिंह कृष्णावत ने बताया कि दीया कुमारी को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर महासभा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अलावा समाजजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के प्रति आभार जताया है। साथ ही आशा जताई है कि राजस्थान के मंत्रिमंडल में समाज के विधायकों को शामिल कर उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करेंगे। कृष्णावत ने बताया कि आगामी दिनों में सकल राजपूत समाज जल्द ही जयपुर में उप मुख्यंत्री दीया कुमारी के सम्मान में समारोह आयोजित करेगा। जिसमें उनका अभिनंदन किया जाएगा। वहीं फ़रवरी में उदयपुर में आयोजित सकल राजपूत महासभा के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भी समाज के सभी नवनिर्वाचित विधायकों और मंत्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement