The edification Jlday Minister Kiran Maheshwari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने दी नसीहत

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 8:29 PM (IST)
जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने दी नसीहत
प्रतापगढ़ । जिला प्रभारी और जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी, जनजाति क्षेत्राीय विकास मंत्री नंदलाल मीणा और प्रभारी सचिव एमएस काला ने मंगलवार को मिनी सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। जलदाय मंत्री ने अधिकारियों को लक्ष्य के मुताबिक कार्य कर आमजन को योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री किरण माहेश्वरी ने मुख्यमंत्राी जल स्वावलंबन अभियान के तहत जिले में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए दूसरे चरण में भी इसी प्रकार काम करने की नसीहत दी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से चर्चा कर विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। माहेश्वरी ने जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामावतार मीणा से कहा कि वह स्वयं पूरी योजना की मॉनिटरिंग करें और जिसकी भी गलती हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। सीईओ मीणा ने आवास योजना के अधूरे कार्य पूरे कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराते हुए बताया कि काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चार विकास अधिकारियों को भी इस संबंध में 17 सीसी का नोटिस दिया जा चुका है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement