Advertisement
विकसित भारत का सपना साकार होते दिखाई दे रहा है : भाजपा

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि आज भारत की महंगाई दर मात्र 4 प्रतिशत पर है, जो पूरे विश्व में एक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यूक्रेन युद्ध के बाद से पूरे विश्व में आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे पूरे विश्व में मंहगाई दर बढ़ गई। लेकिन, पीएम मोदी की दूरगामी नीतियों और योजनाओं के कारण भारत में महंगाई दर काबू में रही और पूरे विश्व में इसका डंका बज रहा है। कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में जो मंहगाई दर दोहरे अंक में हुआ करती थी और काबू में नहीं रहती थी, वो मंहगाई दर आज भाजपा कार्यकाल में काबू में भी है और लगभग 4 प्रतिशत के आसपास है। आज जीएसटी संग्रहण बढ़ता जा रहा है। पहले एक से दूसरे प्रदेश में प्रवेश करने के लिए मालवाहक ट्रकों को कर भुगतान करने के लिए 18-18 घंटे खड़े रहना पड़ता था, आज ये प्रक्रिया भी सुगम हुई है, जिससे लागत में कमी आई है और आम आदमी का भला हुआ है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था लगभग 3 प्रतिशत की वृद्धि से आगे बढ़ रही है। लेकिन, भारत की जीडीपी आज 7 प्रतिशत की गति से वृद्धि कर रही है। आज विश्व की नामी वित्तीय संस्थाओं ने माना है कि पिछले 10 वर्षों में डाली गई मजबूत नींव के कारण ये गति और तेज होगी और विश्व में कोई भी ताकत भारत को तेजी से आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है। आज विश्व की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विनिर्माण और भारत से निर्यात करना चाहती हैं। आज देश में कामकाजी महिलाओं की भागीदारी 6 प्रतिशत से बढ़ गई है, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और एक नए मध्यम वर्ग का निर्माण हो रहा है। वैश्विक एजेंसियों ने कहा है कि भारत मैक्रो स्थिरता के मानकों पर मजबूत हो रहा है, मंहगाई में अस्थिरता कम हुई है, निजी निवेश तेजी से बढ़ रहा है और भारत तेजी से विनिर्माण केंद्र बनने की ओर आगे बढ़ रहा है।
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि इन सभी कार्यों से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी, भारत तेजी से विकसित भारत की ओर अग्रसर होगा और 'मोदीनॉमिक्स' आयुष्मान भारत योजना की तरह पूरे विश्व में एक उदाहरण के रूप में स्थापित होगा। विपक्ष ने अपनी सरकार के कार्यकाल में जनता को लूटा और आज भी इन दलों की प्राथमिकता जनता और देश नहीं, अपितु अपना परिवार है, इसलिए, जनता ने भाजपा के विजय संकल्प को सिद्ध करने का मन बना लिया है। आगामी पांच वर्षों में भारत तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है, भारत की जीडीपी लगातार वृद्धि करेगी, प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी, पूंजीगत निर्माण होगा और मंहगाई कम होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


