The doors of Hemkund Sahib closed for winter from today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शीतकाल के लिये बंद हुए हेमकुण्ड साहिब के कपाट

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 4:22 PM (IST)
शीतकाल के लिये बंद हुए हेमकुण्ड साहिब के कपाट
चमोली । उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिये आज (सोमवार) को बंद कर दिये गए। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट की ओर से इनकी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंद होने की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। हेमकुंड साहिब में सोमवार को परंपरा के अनुसार सुबह 10 बजे कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू की गई। 10 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक सुखमणी साहब का पाठ किया गया। जिसके बाद 12 बजाकर 30 मिनट तक शब्द कीर्तन का आयोजन किया हुआ। दोहपर 1 बजकर 30 मिनट पर गुरुद्वारे में इस वर्ष की अंतिम अरदास कर हुक्मनामा पढा गया। इसके बाद गुरुग्रंथ साहिब को पंच प्यारों की अगुवाई में सच्च खंड में विराजमान कर हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिये बंद कर दिए गए। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement