Advertisement
ड्यूटी के दौरान नशे में धुत्त होकर सोए थे डॉक्टर, जगाया तो देने लगे गालियां

परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नींद से जगाया तो वो भड़क गए। इलाज से इनकार करते हुए परिजनों को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। साथ ही चप्पल से पिटाई करने की धमकी भी दी। इसके बाद मरीज के परिजनों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो बनाए जाने के दौरान डॉक्टर ने दुबारा गालियां दीं और कहा कि उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा।
बताया जा रहा है कि यह डॉक्टर इसके पहले इसी जिले के रनिया प्रखंड के हॉस्पिटल में पोस्टेड था। वहां भी उस पर महिला कर्मियों को गंदी गालियां देने का आरोप लगा था। इस बीच खूंटी के डीसी शशि रंजन ने पूरे मामले की जांच के लिए एसडीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है। जांच कमेटी ने प्रारंभिक जांच में मामले को सही बताया है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


