Advertisement
जिला न्यायाधीश ने जिला कारागृह का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

जिला कारागृह में बंदियों के लिये स्नानागार एवं शौचालय निर्मित हैं इन सभी स्नानागारों इन स्नानागारों व शौचालयों की सफाई व्यवस्था समुचित पाई गई। जिला कारागृह की बंदी क्षमता व उपलब्ध बंदियों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए स्नानागार व शौचालय पर्याप्त हैं। निरीक्षण के दौरान पूछताछ पर पाया गया कि नए प्रवेशित बंदियों को रखे जाने की सुविधाऐं पर्याप्त हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव, दिनेश कुमार जलुथरिया द्वारा निरीक्षण के दौरान बंदियों को कारागृह में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं व बंदियों से उनके मुकदमों की स्थिति एवं अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की व अधिवक्ता न कर पाने की स्थिति में नि:शुल्क विधिक सहायता के तहत प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
जिन बंदियों के पास पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है उनके नि:शुल्क विधिक सहायता हेतु आवेदन पत्र भरवाए गए व बंदियों की समस्याओं को सुना व समस्याओं के निराकरण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया तथा बंदियों को उनके कानूनी अधिकार संवैधानिक अधिकार, नि:शुल्क विधिक सहायता तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारीदी गई। इस दौरान कारापाल राजेश कुमार मीणा, उपकारापाल राजेश मीणा, चीफ एलएडीसी रमेश शर्मा, पीएलवी चन्द्रकला शर्मा व डीएलएसए कार्मिक उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


