The distance from Jaipur to Delhi by road will be just two hours-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सड़क मार्ग के जरिए जयपुर से दिल्ली की दूरी होगी महज दो घंटे

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 जुलाई 2023 7:42 PM (IST)
सड़क मार्ग के जरिए जयपुर से दिल्ली की दूरी होगी महज दो घंटे
- प्रतापगढ़ में नितिन गड़करी की सभा, 5500 करोड़ की सड़कों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम उदयपुर । केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि भारतमाला कार्यक्रम के तहत चल रहे दिल्ली-मुम्बई हाईवे का काम पूरा होने के साथ जयपुर से दिल्ली की दूरी महज दो घंटे की रह जाएगी। उन्होंने कहा कि जयपुर से दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे का 93 फीसदी काम पूरा हो चुका है और दासरा से आगे काम जारी है। उसके पूरा होते ही जयपुर से दिल्ली आना-जाना बेहद आसान होगा। वह मंगलवार को दक्षिणी राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में जनसभा को संबोधित कर रहे थे और उससे पहले उन्होंने 5600 करोड़ की सड़क योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअली रूप से केन्द्रीय मंत्री से जुड़े और विकास कार्यों को लेकर केंद्र सरकार और गडकरी का आभार जताया। केन्द्रीय मंत्री ने राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश तथा पंजाब से गुजरने वाले एक्सप्रेस हाईवे, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को लेकर शुरू किए जाने वाली योजनाओं को लेकर जानकारी दी। प्रमुख रूप से जयपुर में दिल्ली तथा आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले रिंग रोड के अधूरे काम को पूरा किए जाने की घोषणा भी की। जिसक लिए उन्होंने 4500 करोड़ का बजट जारी करने की बात भी कहीं। इसी तरह उदयपुर के लिए ग्रीनफील्ड बाईपास के लिए 1000 करोड़, जोधपुर में एलीवेटेड रोड के लिए भी 2000 हजार करोड़ रुपए का बजट जारी करने की घोषणा की। इसी तरह अन्य शहरों की बेहतर कनेक्टिीविटी के लिए भी उन्होंने ई योजनाओं की घोषणा की।
भारत बनेगा दुनिया की महाशक्ति
गडकरी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार जल्द दुनिया में भारत को विश्व की महाशक्ति बनाएगी। राजस्थान में करीब 3 लाख करोड़ रुपए का हाईवे बन रहा है। उन्होंने कहा कोई व्यक्ति जात से बड़ा नहीं होता है, उसके गुणों से बड़ा होता है।
मुख्यमंत्री ने गड़करी की प्रशंसा की
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े। दोनों पांवों के अंगूठों में फ्रेक्चर के चलते वह यहां मंच साझा नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि गड़करी ऐसे नेता है, जो सभी की बात सुनते है और उनकी बताए सुझाव और बेहतर योजनाओं के लिए काम कराते हैं। उनके लिए पक्ष-विपक्ष के नेता बराबर महत्व के लगते हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए राजस्थान में ना केवल सड़कों के लिए घोषणा हुई, बल्कि उन्हें पूरा करके भी दिखाया। इसके लिए उन्होंने गड़करी का आभार भी जताया। मुख्यमंत्री ने गड़करी को बताया कि राज्य सरकार ने भी एक लाख 32 हजार करोड़ किलोमीटर सड़कों का जाल बिछाया और कभी पिछड़ा कहलाने वाला राजस्थान अब प्रमुख प्रदेशों में स्थान रखता है।
उल्लेखनीय है कि गड़करी मंगलवार दोपहर साढे बारह बजे उदयपुर से सड़क मार्ग के जरिए प्रतापगढ़ पहुंचे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ सांसद सीपी जोशी ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव, राजसमंद सांसद दीया कुमारी, डूंगरपुर सांसद कनकमल कटारा, धौलपुर सांसद राजौरिया भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement