सोनीपत। वर्तमान समय में भारतीय संस्कृति को समृद्ध करने की जरूरत है। इसके लिए युवाओं को बेहतर संस्कार से परिचित कराना होगा। इसमें कला अहम योगदान निभा सकती है। ये कहना है शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन का। जैन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अच्छी शिक्षा लें, मगर संस्कार और नैतिक मूल्यों को नहीं भूलें। देवडू रोड स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ आॅडिटोयिरम में सुरेंद्र विद्या तंवर मंडली की ओर से हुए सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में उन्होंने ये बात कही। मंत्री कविता जैन ने सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर समारोह में फिम्स अस्पताल के प्रबंध निदेशक राजपाल जैन, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेहरा, रविंद्र दिलावर, सुरेंद्र तंवर, हिंदू काॅलेज के पूर्व प्राचार्य शिवकुमार खंडेलवाल, ऋषिकुल विद्यापीठ के प्रबंधक एसके शर्मा, पूर्णमल गौड़, हिंदू काॅलेज प्राचार्य अशोक बत्रा एवं सुभाष वशिष्ठ भी मौजूद रहे।