The corporation now break 5 meters construction of parkota -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निगम अब तोड़ेगा परकोटे के 5 मीटर दायरे में आ रहे निर्माण

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 फ़रवरी 2017 09:05 AM (IST)
निगम अब तोड़ेगा परकोटे के 5 मीटर दायरे में आ रहे निर्माण
जयपुर। गुलाबी नगर के परकोटे के पास हुए अतिक्रमणों को लेकर हाईकोर्ट सख्त हो गया है। डेढ़ वर्ष पूर्व हाईकोर्ट ने निगम को परकोटे के पास 5 मीटर के दायरे में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। तब निगम ने नोटिस जारी कर जल्द निर्माण तोडऩे की बात कही थी, लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हट पाए थे। निगम ने बताया कि 1868 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं, पांच बाजारों की 500 दुकानों समेत कुल 1868 इमारतों में तोडफ़ोड़ की चेतावनी से माहौल गरमा गया है। निगम ने अजमेरी गेट के कमला नेहरू बाजार और चांदपोल अनाज मंडी के व्यापारियों को बुलाकर नोटिस दिए। हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए निगम अफसरों ने जबरन कार्रवाई की धमकी दी है। उधर, व्यापारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। व्यापारियों का कहना है कि निगम ने आपत्तियां भी नहीं ली और दस्तावेज भी नहीं देखे और बिना कार्ययोजना के कार्रवाई की बात कर रहा है।

कहां कितने निर्माण हटाने हैं

हवामहल जोन पूर्व में 979 निर्माण चारदीवारी से सटे हैं। इसी प्रकार हवामहल जोन पश्चिम में 334, सिविल लाइन जोन में 292, आमेर जोन में 157 और मोतीडूंगरी जोन में 106 निर्माण हैं।

दुकानों व आवासों के भी हटेंगे

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ जिस भी भाषा में बात करो दिल से करो : सुष्मिता सेन]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement