The Chief Secretary examines the procurement process of wheat in the state.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भुगतान के प्रचलित अमल को जारी रखने का आढ़तियों को भरोसा

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 10:24 PM (IST)
भुगतान के प्रचलित अमल को जारी रखने का आढ़तियों को भरोसा
चंडीगढ़। आढ़तियों के शंकाओं को दूर करते हुए पंजाब के मुख्य सचिव करन अवतार सिंह ने उनको भरोसा दिलाया है कि रबी के वर्तमान मंडी सीजन के दौरान भुगतान की प्रचलित प्रणाली को जारी रखा जायेगा और किसानों को आढ़तियों के द्वारा समय पर भुगतान यकीनी बनाया जायेगा। इसका प्रगटावा करते हुए आज यहां पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य सचिव ने किसानों का उत्पाद खरीदने से 24 घंटों के अंदर उनको भुगतान यकीनी बनाने के लिए भी खाद्य विभाग को निर्देश दिए हैं। उन्होंने खरीद प्रक्रिया में मुकम्मल पारदर्शिता और कुशलता को बनाई रखने के लिए ‘जे’ फार्म को यकीनी बनाने के लिए भी अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) को निर्देश दिए हैं।

आढ़ती एसोसिएशन द्वारा उठाए गए एक अन्य मुद्दे के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने उनको भरोसा दिलाया कि मज़दूरी और दामी का समय पर भुगतान किया जायेगा। उन्होंने इसको यकीनी बनाने के लिए भी विभाग को निर्देश दिए। वर्तमान रबी सीजन के दौरान मंडियों में आ रही गेहूं का जायजा लेते हुए मुख्य सचिव ने बिना किसी अड़चन से खरीद और गेहूं की ढुलाई के प्रबंध को यकीनी बनाने के लिए आढ़तियों को कहा। आढ़तियों ने इस संबंध में सरकार को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) विश्वजीत खन्ना, प्रमुख सचिव खाद्य एवं सिविल सप्लाई के.ए.पी.सिन्हा, डायरैक्टर खाद्य एवं सिविल सप्लाई अनिन्दिता मित्रा और सचिव मंडी बोर्ड कमलदीप सिंह संघा उपस्थित थे। पंजाब आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों में इसके प्रधान विजय कालड़ा, सीनियर उप-प्रधान अमरजीत सिंह बराड़, उप-प्रधान साधू राम, सचिव सुखविन्दर सुक्खी और अन्य सदस्य शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement