The central government taken in haste-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केंद्र सरकार ने जल्दबाजी में लिया फैसला

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 8:26 PM (IST)
केंद्र सरकार ने जल्दबाजी में लिया फैसला
जुलाना (जींद) । केन्द्र सरकार द्वारा 500 और 1000 रूपये के नोट बंद किए जाने का फैसला मुद्रा की कमी के चलते किया है। हालांकि यह फैसला तो सही है मगर जल्दबाजी में लिया गया फैसला है । यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा का । वे गुरूवार की शाम को जुलाना की नई अनाज मंडी में धान की खरीद का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे । उन्होंने जुलाना में बढ़ रहे अपराधों पर बोलते हुए कहा कि बढ़ती हुई आपराधिक घटनाएं सरकार की नाकामी को बता रही है। साथ ही उन्होने कहा कि आज किसान के धान की कीमत कम लगाई जा रही है । धान खरीद के घोटाले को लेकर वे कई बार सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर चुके है मगर सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नही है। यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’ यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement