Advertisement
JDA, ADA और नगर निगम में गैर कानूनी तरीकों, एक पक्षीय निर्णयों से फाइल निस्तारण का धंधा चरम सीमा पर

प्रभावित लोगों का कहना है कि पराकाष्ठा तो तब हुई जब अजमेर विकास प्राधिकरण के चेयरपर्सन का बयान एक स्थानीय प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ, जिसमें उन्होंने 4 सितम्बर 2024 को जारी फैसले पर कहाकि, मुझे याद नहीं काफी समय हो गया है, मेरे फैसले की अपील कर सकते हैं। ऐसे ही अस्थाई शहरी योजनाकार चुनौतीपूर्ण ढंग से जवाब दे रहे हैं कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करके तो दिखाए, क्योंकि उन्हीं की बदोलत उच्चधिकारियों ने जमकर माल लूटा है और लूट रहे हैं।
भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने अधिकारियों की इस कार्यशैली पर सवाल उठाए हैंं। माना जा रहा है कि अस्थाई योजनाकारों द्वारा असंवैधानिक ढंग से फाइलों का निपटारा किया जा रहा है, जिसमें स्थाई अधिकारियों का पूरा सहयोग है और मिलकर लूट का धंधा चल रहा है। इसलिए नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मांग की जा रही है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए आपराधिक श्रेणी के कड़े नियम बनाए जाएं।
इसके अतिरिक्त, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के सेक्शन 17ए के तहत फिलहाल ऐसी कार्रवाइयों के लिए उसी विभाग जिसके अधिकारी के विरुद्ध शिकायत है, अनुमति की आवश्यकता होती है, जबकि सब जानते हैं कि 90 प्रतिशत मामलों में अनुमति मिलती ही नहीं है। लेकिन. एसीबी की कार्यवाही के नाम पर यही उच्च अधिकारी अपनी दुकान चलाते हैं और इन भ्रष्ट अधिकारियों से अपने काम निकलवाते हैं। अब चारों और से इस धारा 17A को प्रभावी बनाने की मांग भी उठ रही है।
जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की आयुक्त आनंदी ने फिर से लैंड फॉर लैंड पॉलिसी के लिए नई एसओपी (SOP) बनाने का निर्देश दिया गया है, हालांकि SOP पहले से ही तीन बार बनाई जा चुकी है। इनमें एक बार राज्य सरकार द्वारा और दो बार विकास प्राधिकरण द्वारा। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही भ्रष्ट अधिकारी बिल्डरों कि इच्छानुसार एसओपी को रद्दी की टोकरी में डाल देते हैं। वैसे अब होने वाला भी क्या है, ईश्वर जाने क्योंकि जब तालों की चाबी ही अर्बन प्लानर नाम के चोरों के हाथ में है तो सुरक्षा कौन करेगा।
अब सरकार से पुरज़ोर मांग की जा रही है कि अस्थाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही गैर कानूनी फाइल निपटान प्रक्रिया को civil अपराध की श्रेणी से निकालकर आपराधिक मामलों के अंतर्गत लाया जाए। इसके साथ ही अनुबंध, मैनपावर, नियम विरुद्ध निस्तारण और बार बार जानबूझ कर की जाने वाली फाइल प्रक्रिया में सुधार के लिए सख्त प्रावधान किए जाएं ताकि ईमानदार अधिकारियों का मान-सम्मान बना रहे और आम जनता का विश्वास सरकारी तंत्र पर कायम हो सके। इसके साथ ही कम से कम इन चोर temporary अर्बन planner को बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


