The burglars cut the shutter Stole the beer bottle and cash-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरों ने शटर काटकर बीयर और नकदी चुराई

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 10:46 PM (IST)
चोरों ने शटर काटकर बीयर और नकदी चुराई
कानपुर। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने बियर शॉप का शटर तोड़कर अंदर घुसे और बिक्री का 37 हजार रूपये नकदी सहित बियर पार कर दी। सुबह सेल्समैन ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई में जुट गई है। गोविन्द नगर के अंतर्गत दादा नगर के नोरैया खेड़ा में बियर शॉप की दुकान है। बियर शॉप में चोरों ने बीती रात पीछे का शटर तोड़कर गुल्लक में रखे 37 हजार रूपये पार कर दिए। जाते-जाते चोर बियर बोतलें भी बोटर ले गए। सुबह सेल्समैन अनिल सिंह जब दुकान पहुंचा तो शटर टूटा देखा। अंदर जाने पर देखा कि गुल्लक में रखी नकदी गायब थी। चोरी की जानकारी पुलिस को देते हुए ठेका मालिक को दी। सूचना पर आईं पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक चोरी की तलाश की जा रही है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement