The budget session announce loan waiver for farmers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बजट सत्र में होगी किसानों की कर्जमाफी की घोषणा

khaskhabar.com: बुधवार, 14 जून 2017 6:01 PM (IST)
बजट सत्र में होगी किसानों की कर्जमाफी की घोषणा
जालंधर। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार बहुत जल्द पंजाब के किसानों को कर्ज माफी की राहत देने जा रही है। बहुत जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। संभवतः पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में ही यह घोषणा की जा सकती है। कैप्टन सरकार बिना केंद्र की सहायता लिए अपने बलबूते किसानों को ऋण राहत देगी। 20 जून को पेश होने वाले बजट में ऋण राहत की घोषणा की जाएगी जिसके लिए राशि की व्यवस्था की जाएगी। बजट से पहले 15 जून को मुख्यमंत्री किसानों के ऋण बारे फार्मूला बनाने वाली टी हक कमेटी से चर्चा करके बजट के समय की जाने वाली राहत संबंधी घोषणा को अंतिम रूप देंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ ने यहां बताया कि पंजाब के किसानों को कर्ज माफी देने के बारे में शीघ्र ही बड़ी घोषणा की जाएगी। यहां पत्रकारों से बातचीत में जाखड़ ने कहा कि मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंकिसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने का अपना वादा पूरा करेंगे। कैप्‍टन सरकार जल्द ही किसानों को कर्ज से राहत दिलाने जा रही है। पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र सचिवालय में बैठे हर सेक्रेटरी व प्रिंसिपल सेक्रेटरी की टेबल पर है। कैप्टन ने हिदायतें दी हैं कि इन वादों को पूरा करने की तरफ ही उनका ध्यान होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि आज जो लोग सरकार के खिलाफ धरना लगाकर कर्ज माफी की बातें कर रहे हैं, उन्होंने 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद कुछ क्यों नहीं किया। कांग्रेस तो तीन महीने के अंदर ही किसानों को बड़ी राहत देने जा रही है। जमीन की कुर्की रोकने का फैसला भी कैप्टन सरकार ने ही किया है। उन्होंने कहा अकाली दल को धरना एनडीए सरकार के खिलाफ देना चाहिए, क्योंकि वित्त मंत्री अरुण जेतली ने स्पष्ट कहा है कि केंद्र किसी भी प्रदेश का कर्ज माफ नहीं कर सकता है।
उन्‍होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार पिछले 10 वर्ष के दौरान अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में केबल, रेत व ट्रांसपोर्ट माफियाओं की निशानदेही कर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि रेत खनन मामले की जांच का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए और इसमें पिछले 10 साल के दौरान रेत का कारोबार करने वालों को भी शामिल किया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement