The boy deemed the ball to be a bomb in UP, injured in a blast -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में लड़के ने बम को समझा गेंद, धमाके में घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 07 अप्रैल 2021 12:46 PM (IST)
यूपी में लड़के ने बम को समझा गेंद, धमाके में घायल
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 12 साल का एक बच्चा बम की चपेट में आने के बाद घायल हो गया है। बच्चे ने कचरे के ढेर में से बम को गेंद समझकर उठा लिया और फिर उसे फेंक दिया, जिससे धमाका हो गया। यह घटना मंगलवार शाम को हुई। उस समय लड़का सचिन अपने दोस्तों के साथ कोचिंग क्लास से घर लौट रहा था। उनके पिता राम खेलावन ने पुलिस को बताया, "सचिन ने कचरे के ढेर में पड़ी गेंद देखी, जिसमें सुतली लिपटी हुई थी, उसने उसे उठा लिया। जब उसके दोस्तों ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने उसे फेंक दिया। जैसे ही उसने इसे फेंका, जमीन पर पड़ते ही बम फट गया और इसमें मेरा बेटा भी घायल हो गया।" सेंट्रल जोन के पुलिस उपायुक्त सोमेन बर्मा ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लापरवाही से काम करने के कारण दूसरों को चोट पहुंचाने और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। उन्होंने कहा, "पुलिस ने कचरे के ढेर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की है ताकि पता लगाया जा सके कि यह कच्चा बम यहां किसने डंप किया था।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement