The BJP government was stunned by the crowd gathering in front of you in the program: Deepender Hooda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़ से बौखलाई बीजेपी सरकारः दीपेन्द्र हुड्डा

khaskhabar.com: शनिवार, 01 जुलाई 2023 7:15 PM (IST)
विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़ से बौखलाई बीजेपी सरकारः दीपेन्द्र हुड्डा
महेंद्रगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 9 जुलाई को अनाज मंडी भिवानी में होने वाले ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम के लिए नारनौल में महेंद्रगढ़ जिले के नेताओं, कार्यकर्ताओं की विशेष मीटिंग लेकर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी। नारनौल जाते समय रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। चौ. उदयभान ने कहाकि भिवानी में 8वां विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम पहले से ज्यादा सफल होगा। सत्ता में बैठे जो लोग पहले चंडीगढ़ छोड़ने को तैयार नहीं थे, वे अब जनता के बीच जाने के लिए मजबूर हो गये हैं। अब तो केंद्र से भी बड़े-बड़े नेता हरियाणा में आकर भाजपा की खिसक चुकी जमीन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का संघर्ष और पसीना व्यर्थ नहीं जाएगा, इस सरकार के जाने के दिन अब नज़दीक आ गए हैं। इस अवसर पर सांसद दीपेन्द्र ने कहाकि विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़ से बीजेपी-जेजेपी सरकार बौखला गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में मंजूर हजारों करोड़ के बड़े प्रोजेक्ट हरियाणा से बाहर चले गए। सोनीपत की रेल कोच फैक्ट्री बनारस चली गयी। महम, हांसी और भिवानी के बीच बनने वाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर चला गया। गुरुग्राम में पहला रक्षा विश्वविद्यालय गांधी नगर गुजरात में चला गया।
उन्होंने कहा कि 4D सरकार अब एक और बड़े प्रोजेक्ट को हरियाणा से छीनने की साजिश कर रही है। यमुनानगर के 800MW पावर प्लांट को झारखंड ले जाने की तैयारी है। एक के बाद एक एयरपोर्ट, विश्वविद्यालय, पावर प्रोजेक्ट और फैक्ट्रियां छीनी जा रही हैं। लेकिन हरियाणा की सरकार चुपचाप बैठी है।
बीजेपी ने 9 साल बाद शिक्षा और स्वास्थ्य की जो 4 परियोजनाएं राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (NCI), NID, IIIT आयुष विश्वविद्यालय गिनवाए वे हमने मंजूर कराए। इनका शिलान्यास करवाकर काम भी कराया था। जबकि वर्ष 2015 में खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मनेठी (रेवाड़ी) एम्स की घोषणा की थी। इसका 8 साल बाद भी आज तक काम शुरू नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement