Advertisement
भाजपा जिला डॉ. भीमराव अंबेडकर का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान वैचारिक ऊर्जा एवं संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न

इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल 13 वक्ताओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संगठन की ओर से प्रशिक्षण महा अभियान के इंचार्ज डॉ. देवेंद्र मंडियाल तथा चंडीगढ़ प्रशिक्षण महा अभियान के इंचार्ज एवं प्रदेश महामंत्री संजीव राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने “कार्यकर्ता विकास, संगठनात्मक संभाल एवं दायित्व बोध” विषय पर अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का व्यक्तित्व जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त बनेगा। समापन सत्र में सौदान सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को “कार्यकर्ता निर्माण एवं उसकी संभाल” विषय को बड़ी ही बारीकी, गंभीरता एवं वैचारिक गहराई के साथ समझाया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित एवं संस्कारित कार्यकर्ता होते हैं और एक मजबूत कार्यकर्ता ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाता है। उनका संबोधन पूरे प्रशिक्षण वर्ग का प्रमुख आकर्षण रहा।
प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने “देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियां” विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्र विरोधी ताकतों एवं सामाजिक विघटनकारी विचारों का मजबूती से सामना करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
संगठन महामंत्री पंजाब एवं चंडीगढ़ मंथरी श्रीनिवासुलू ने “बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं एस.आई.आर.” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि “मन की बात” समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन ने “भाजपा की कार्य पद्धति” विषय पर पार्टी की संगठनात्मक संस्कृति, सेवा आधारित राजनीति एवं अनुशासित कार्यशैली को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प के साथ कार्य करती है।
प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर पार्टी की वैचारिक यात्रा, संघर्ष एवं विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन बनने तक के सफर को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया।
सतिंदर सिंह ने “वैचारिक अधिष्ठान, एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पांच निष्ठाएं” विषय पर अपने विचार रखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय की भावना को लेकर कार्य कर रही है।
पार्षद महेश इंद्र सिद्धू ने “नगर निगम की कार्य पद्धति एवं आगामी निगम चुनाव” विषय पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
आईटी इंचार्ज शिवेंद्र मंढोतरा ने “सोशल मीडिया एवं एआई तकनीक” विषय पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती भूमिका एवं आधुनिक तकनीकों के प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से आए रामकुमार ने “भाजपा का विचार परिवार” विषय पर अपने विचार रखते हुए राष्ट्रवादी संगठनों की भूमिका एवं वैचारिक समन्वय पर प्रकाश डाला।
गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने “मीडिया प्रबंधन” विषय पर कार्यकर्ताओं को सकारात्मक संवाद, प्रभावी प्रस्तुति एवं मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के महत्व को समझाया।
सेल एवं डिपार्टमेंट के संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली ने “भाजपा का कार्य विस्तार” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा service, संगठन और राष्ट्रवाद के मूल मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए युवाओं एवं समाज के हर वर्ग को भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया।
महेंद्र कुमार निराला ने “व्यावहारिक सत्र” के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठनात्मक कार्यों के संचालन, संवाद कौशल एवं जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी।
प्रदेश सचिव सोनिया दुग्गल ने “मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं” विषय पर केंद्र सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
जिला अध्यक्ष रेखा सूद ने सभी वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता एवं संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं तथा भाजपा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


