Thanks to the formation of Ayurveda Nursing Council-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आयुर्वेद नर्सिंग परिषद के गठन पर दिया धन्यवाद

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 4:10 PM (IST)
आयुर्वेद नर्सिंग परिषद के गठन पर दिया धन्यवाद
जयपुर। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री कालीचरण सराफ ने राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग परिषद के मनोनित अध्यक्ष धर्मेन्द्र फोगाट और मनोनीत सदस्यों से भेंट की और देश में पहली बार आयुर्वेद नर्सिंग परिषद के गठन हेतु धन्यवाद दिया। सराफ ने मनोनीत अध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रदेश के आयुर्वेद नर्सिंगकर्मियों के लिए यथासंभव सभी प्रयास कर उनकी उन्नति एवं प्रगति में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस परिषद के गठन से राजस्थान से आयुर्वेद नर्सिंगकर्मियों को अन्य राज्यों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद नर्सिंगकर्मियों के लिए राज्य सरकार ने बीएससी नर्सिंग और विशेषज्ञता पाठ्यक्रम भी प्रारम्भ किए हैं। मनोनीत अध्यक्ष फोगाट ने राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में आयुष के व्यापक प्रचार-प्रसार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आयुष की दृष्टि से राजस्थान देश का अग्रणी प्रदेश बनेगा और इस परिषद के गठन से प्रदेश के लगभग 25 हजार आयुष नर्सिंगकर्मियों का पंजीयन होने से उनके मनोबल में वृद्धि होगी। परिषद में अध्यक्ष के अतिरिक्त भरतपुर के बालचन्द शर्मा, जयपुर के उदयसिंह राघव, जोधपुर की शशि प्रजापत और जयपुर के हंसराज गुर्जर के साथ जगमाल यादव को सदस्य बनाया गया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement