THAD system becomes operational in south korea-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिण कोरिया में थाड प्रणाली शुरू

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 मई 2017 6:44 PM (IST)
दक्षिण कोरिया में थाड प्रणाली शुरू
सियोल। यूएस फोर्सेज-कोरिया (यूएसएफके) ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण कोरिया में पिछले सप्ताह स्थापित की गई मिसाइल रोधी प्रणाली, टर्मिनल हाई अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) को चालू कर दिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यूएसएफके के प्रवक्ता रॉब मैनिंग ने कहा कि थाड प्रणाली ने काम करना शुरू कर दिया है और इसमें उत्तर कोरिया से आने वाली मिसाइलों को भेद कर देश का बचाव करने की क्षमता है। गौरतलब है कि 26 अप्रैल को अमेरिका के लगभग 20 ट्रक और ट्रेलर थाड के उपकरण लेकर सियोल पहुंचे थे। इन ट्रकों में राडार भी थे, जिन्हें दक्षिण गेयोंगसांग प्रांत के सोसेंग-री गांव में तैनात किया गया। इन स्थापित उपकरणों में दो मोबाइल लांचर, एक एएन/टीपीवाई-2 राडार और अन्य उपकरण भी हैं। एक थाड बैटरी में छह मोबाइल लांचर, 48 इंटरसेप्टर, राडार और अग्नि व नियंत्रण इकाई शामिल होते हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement