Terrorists not fear rifleman Aurangzeb, Major Aditya including 20 Shaurya Chakra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंकियों खौफ नहीं खाने वाले राइफलमैन औरंगजेब, मेजर आदित्य समेत 20 को शौर्य चक्र

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 अगस्त 2018 9:02 PM (IST)
आतंकियों खौफ नहीं खाने वाले राइफलमैन औरंगजेब, मेजर आदित्य समेत 20 को शौर्य चक्र
नई दिल्ली। देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले मेजर आदित्य कुमार और राइफलमैन औरंगजेब (मरणोपरांत) समेत 20 सैनिकों को शौर्य चक्र दिए जाएंगे। हिज्बुल आतंकी समीर टाइगर को मारने वाली टीम में शामिल औरंगजेब की कश्मीर में अगवा कर हत्या कर दी गई थी। मेजर आदित्य शोपियां में पत्थर फेंकती भीड़ पर फायरिंग से चर्चा में आए थे। इसके साथ ही समुद्र की परिक्रमा कर चुकीं नेवी की 6 महिला अफसरों को वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे। जम्मू कश्मीर लाइट इंन्फैंटरी में तैनात राइफलमैन औरंगजेब का आतंकियों ने 15 जून को अपहरण कर लिया था जब वह ईद मनाने के लिए छुट्टी पर अपने घर के लिए निकले थे। बाद में उनका गोलियों से छलनी शव मिला। आतंकियों की तरफ से औरंगजेब से पूछताछ का एक विडियो भी जारी किया गया था जिसमें औरंगजेब बेखौफ आतंकियों की आंखों में आंख डाल कर बात कर रहे थे। औरंगजेब आतंकी समीर टाइगर को मुठभेड़ में मारने वाली टीम में शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement