Terrorists kill BJP leader in Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंकवादियों ने कश्मीर में भाजपा नेता गुल मुहम्मद मीर की हत्या की

khaskhabar.com: रविवार, 05 मई 2019 11:34 AM (IST)
आतंकवादियों ने कश्मीर में भाजपा नेता  गुल मुहम्मद मीर की हत्या की
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के वेरिंग में आतंकवादियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार, अनंतनाग जिले के नौगाम गांव में हथियारों से लैस आतंकवादी अनंतनाग जिले के भाजपा उपाध्यक्ष गुल मुहम्मद मीर के घर पहुंचकर गोलियां चलाकर उन्हें मार दिया है। घायल गुल मुहम्मद मीर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह हादसा शनिवार देर शाम हुआ है। भाजपा के राज्य प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि 60 साल के गुल मुहम्मद मीर अब्दुल करीम मीर पर आतंकियों ने हमला किया था। उन्होंने कहा कि मीर को चार गोलियां मारी गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जम्मू-कश्मीर भाजपा ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि भाजपा आतंकियों की करतूतों के आगे झुकगे नहीं। आपको बताते जाए कि इस वक्त अनंतनाग में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इस वजह से वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, बावजूद इसके आतंकी हथियारों से लैस होकर घटनास्थल तक पहुंचने में कामयाब रहे और उन्हें गोलियां मारकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement