Terrorist Killed in Sopore Encounter Identified as Lashkars North Kashmir Commander-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

J&K : सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड, मारा गया लश्कर कंमाडर

khaskhabar.com: बुधवार, 26 सितम्बर 2018 11:05 AM (IST)
J&K : सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड, मारा गया लश्कर कंमाडर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने करीब 8 घंटे तक चले एक ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया है। मंगलवार सुबह से जारी इस ऑपरेशन में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है और सेना की कार्रवाई अब भी जारी है। आतंकियों से मुठभेड़ की यह घटना बारामुला के सोपोर इलाके में स्थित टुज्जर गांव में हुई है। मारे गए दो आतंकियों में से एक की पहचान हो गई है। बताया जा रहा है कि मारा गया एक आतंकी अबु माज है। जो उत्तरी कश्मीर से लश्कर कमांडर था। मंगलवार को सेना को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद उन्होंने पूरे इलाके को घेर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान आतंकियों ने सेना पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सेना ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। एएनआई की खबर के मुताबिक, सेना ने पूरे सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया। वहीं सोमवार को तंगधार सेक्टर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। जहां सुरक्षाबलों ने बीते शनिवार से चल रही मुठभेड़ में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement