खुफिया सूचना के आधार पर
सुरक्षाबलों ने त्राल के समीप कमला जंगल में संयुक्त अभियान चलाया जिसके
बाद आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त किया गया।
प्रवक्ता के अनुसार सुरक्षाबलों को वहां से एक एके 56 राइफल, स्त्रीपर
राइफल, एक मशीनगन, अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर तथा भारी मात्रा में विस्फोटक
मिला।
उन्होंने कहा, संवेदनशील त्राल इलाके के समीप युद्धास्त्र की बरामदगी एवं
आतंकी ठिकाने के ध्वस्त होने से आतंकवादियों के नापाक मंसूबे को एक गहरा
धक्का लगा है।