terrorist attacks in bagdad 52 killed Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बगदाद में कार बम विस्फोट, 52 मरे, ISIS ने ली जिम्मेदारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 10:24 AM (IST)
बगदाद में कार बम विस्फोट, 52 मरे, ISIS ने ली जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर शेयर की गई मोबाइल फोन की फुटेज में क्षत-विक्षत शव और बाया इलाके में तबाही का मंजर दिख रहा है। विस्फोट स्थानीय समयानुसार शाम 4:15 बजे हुआ। तीन दिनों के भीतर इराक में यह तीसरा ऐसा हमला हुआ है। बगदाद आपरेशंस कमांड के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, बाया में आतंकी कार बम विस्फोट हुआ। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने भी मरने वालों की संख्या 52 बताई और कहा कि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालांकि उसने कहा कि आपातकालीन सेवा हमले के बाद बने हालात को संभालने का प्रयास कर रही है और कहा कि मौतों की संख्या बढ भी सकती है। अस्पताल प्रशासन ने भी हमले में लोगों के मरने और घायल होने की पुष्टि की है।

[# 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement