Terrorist attack on CRPF: PM will meet today , Here the quick news-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंकी हमला: PM ने सीसीएस बैठक में क्या लिया निर्णय, यहां देखें

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 2:08 PM (IST)
आतंकी हमला: PM ने सीसीएस बैठक में क्या लिया निर्णय, यहां देखें
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में 37 से ज्यादा जवान शहीद हो गए हैं। इसके बाद सरकार और सुरक्षा एजेंसियां बदला लेने के मुड में नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एक आपात बैठक बुलाई है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुरक्षा एजेंसियों के मुख्य ऑफिसर और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से इस पूरे मामले पर विस्तार से जानकारी ली है। इसके अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, इंटेलीजेंस ब्यूरों के निदेशक और कई अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है। सुरक्षा समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और वित्त मंत्री अरुण जेटली आदि मौजूद हैं। एक घंटे से ज्यादा चली सीसीएस की बैठक हुई। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि शहीदों की सहादत देश के लिए एक सदमा। पाक को पूरी दुनिया से अलग-थलग किया जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ कुटनीतिक कदम उठाए जाएंगे। थोड़ी देर में श्रीनगर के लिए रवाना होंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह। पुलवामा आतंकी हमले के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण स्वीडन दौरा छोड़कर स्वदेश लौट आई हैं। सीतारमण ने सीसीएस की बैठक में हिस्सा लिया।
पाकिस्तान ने इस हमले को लेकर सफाई देने उतरते हुए कहा कि भारत अधिकृत कश्मीर के पुलवामा में हुआ हमला चिंता का विषय है। विश्व में कहीं पर भी होने वाली हिंसा की गतिविधियों की हम कड़ी निंदा करते हैं। इसके साथ ही बिना जांच के भारतीय मीडिया और सरकार द्वारा हमले का लिंक पाकिस्तान से जोड़े के तमाम आक्षेपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। इस आतंकी हमले की पूर दुनिया निंदा की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement