श्रीनगर। कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर रविवार
सुबह पठानकोट से भी बडा आतंकी हमला हुआ। इस आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हो
गए है। सेना के 10 जवान घायल बताए जा रहे है। वहीं, सेना ने चार
आतंकवादियों को मार गिराया है। इसके साथ ही करीब चार घंटे से जारी सेना का
ऑपरेशन भी खत्म हो गया है। यह हमला 12 ब्रिगेड मुख्यालय पर सुबह 5.30 बजे
के आसपास हुआ। यह ब्रिगेड मुख्यालय उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी
में है। आतंकवादियों ने शिविर के अंदर प्रवेश किया और गोलीबारी करना शुरू
कर दिया। लाइन ऑफ कंट्रोल के नजदीक उरी सेक्टर में मौजूद आर्मी बेस में एक
बैरक में हमलावरों ने आग लगा दी है।