Terror on Amarnath yatra started from June 28, plot of big attack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साया, बड़े हमले की साजिश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 जून 2018 9:49 PM (IST)
28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साया, बड़े हमले की साजिश
नई दिल्ली। केंद्र सरकार रमजान के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन को स्थगित रखने को लेकर फिलहाल वेट ऐंड वॉच पॉलिसी पर काम कर रही है। इस बीच, एक सैनिक और पत्रकार की हत्या ने आतंकियों के बढ़ते हौसले की ओर भी ध्यान खींचा है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट्स मिले हैं कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। 28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 21 दिनों तक चलेगी। गृहमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक रमजान के दौरान आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन को स्थगित करने के असर की समीक्षा के लिए गुरुवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस दौरान अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की भी चर्चा की गई। अमरनाथ यात्रा पर हमले का खतरा बना हुआ है। ऐसे में महबूबा सरकार ने केंद्र से 22 हजार अतिरिक्त जवान भी मांगे हैं।
45 मिनट चली बैठक
मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि 45 मिनट तक चली बैठक के दौरान रमजान के बाद ऑपरेशन को स्थगित करने या आगे बढ़ाने पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि रमजान के बाद कश्मीरी मुसलमानों के लिए शांति की इस पहल की फिर से समीक्षा की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement